फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   287 candidates remained absent in the entrance examination of Abhyudaya Free Coaching.

Siddharthnagar News: अभ्युदय निशुल्क कोचिंग की प्रवेश परीक्षा में 287 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 20 Jun 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
287 candidates remained absent in the entrance examination of Abhyudaya Free Coaching.
शहर के बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय में अभ्युदय कोचिंग की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र-छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्या पीठ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसमें 382 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 287 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग की पढ़ाई जिले के दो महाविद्यालयों में कराई जाती है। इसकी तैयारी जुलाई माह से कराई जाएगी। कोचिंग में प्रवेश पाने के लिए 669 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनकी परीक्षा पूर्व से निर्धारित के अनुसार शुक्रवार को कराई गई। लेकिन परीक्षा में 669 अभ्यर्थियों की अपेक्षा 382 ने ही परीक्षा दिया जबकि 287 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसमें यूपीएससी, नीट, जेई, यूपीपीएससी व एसएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दो महाविद्यालयों में परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा शहर के बुद्ध विद्या पीठ में ही आयोजित किया गया। समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने कहां कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले के 47 आवेदन आए थे, जिसमें सभी उपस्थित रहे। जबकि एसएससी में 320 के सापेक्ष 169 अभ्यर्थी, नीट में 192 के सापेक्ष 108 अभ्यर्थी व जेई में 110 के सापेक्ष 58 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में घोषित होगा। वहीं जुलाई के प्रथम सप्ताह में कक्षाओं का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed