{"_id":"5f6c92108ebc3e3f5b42dee4","slug":"27-corona-postive-found-siddharthnagar-news-gkp366722954","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस कर्मियों में समेत 27 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिस कर्मियों में समेत 27 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में किए गए भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2998 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो पुलिस कर्मियों समेत 27 कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 2,998 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2616 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं और 351 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 30 लोगों की मौत हुई है।
जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 10 मरीज शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें चिल्हिया गांव में चार, छितनिया में दो, पलटा देवी, सिरसिया, महदेवा नानकार, शोहरतगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ के पुलिस लाइंस दो, जनपद न्यायालय, सरोजनीनगर, अर्बन में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के एसबीआई शाखा में दो, भेसड़ गांव में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज और इंद्रानगर में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा के टिकरी पकड़िया और झुड़िया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर के अहिरौली, लोटन के बिलौरी, मिठवल के श्रीवास्तव कॉलोनी, उसका बाजार के तिघरा में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 27 संक्रमित पाए गए थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।