Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   26 committees ready, teams on every front

Siddharthnagar News: 26 समितियां तैयारियों में जुटीं, हर मोर्चे पर टीम

Sun, 28 Jun 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
26 committees ready, teams on every front

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 29 जून को प्रस्तावित समारोह को व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 अलग-अलग समितियों का गठन कर व्यवस्था में लगाया है।
इन समितियों को आयोजन की छोटी-बड़ी हर जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय इस बार किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता।
विज्ञापन

समारोह में राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों का दायरा और बढ़ गया है। स्वागत से लेकर मंच संचालन, पंडाल, भोजन, आवास, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा, पदक वितरण, स्मारिका प्रकाशन, प्रचार-प्रसार और परिसर सौंदर्यीकरण तक हर व्यवस्था के लिए अलग समिति बनाई गई है। प्रत्येक समिति में अध्यक्ष, संयोजक और सदस्य नामित किए गए हैं ताकि जिम्मेदारी तय रहे और कार्यों की नियमित निगरानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वय समिति को सभी समितियों के बीच तालमेल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनुश्रवण समिति तैयारियों की समीक्षा करेगी। निरीक्षण समिति समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। मंच सज्जा, पंडाल और आसन व्यवस्था समितियां समारोह स्थल को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। दूसरी ओर स्वागत, परिचय और सत्कार, गाइड ऑफिसर व आवास समितियां अतिथियों के प्रोटोकॉल पर काम कर रही हैं।
समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोजन और जलपान, परिवहन और प्रवेश पास समितियों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।
पदक वितरण समिति उपाधि और मेडल वितरण की व्यवस्था संभालेगी जबकि विशेष सुरक्षा व चिकित्सकीय व्यवस्था समिति सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी इंतजामों की निगरानी करेगी।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि अब सभी समितियां अपने-अपने कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं और अगले दो दिनों में अधिकांश व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed