फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   250 population in darkness for four days due to falling pole

Siddharthnagar News: पोल टूटकर गिरने से 250 की आबादी चार दिन से अंधेरे में

Tue, 11 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
250 population in darkness for four days due to falling pole
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के समड़ा गुलहरिया डीह गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा बिजली का पोल शुक्रवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान टूटकर गिर गया था। इस वजह से चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव की 250 आबादी बिजली बिना उमस भरी गर्मी में रात बिता रही है। लोगों ने टूटे हुए विद्युत पोल के स्थान पर नया बिजली पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग विद्युत निगम के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव समड़ा गुलहरिया डीह में विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज से विद्युत आपूर्ति होती है। जिसको लेकर गांव में एलटी लाइन के दो पोल लगे हुए थे। जो शुक्रवार को हवा और पानी के दौरान टूट कर धराशायी हो गए। जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति चार दिन से बाधित है और 250 से अधिक लोग बिजली बिना रात गुजारने को मजबूर हैं। गांव के ओम प्रकाश चौधरी, जितेंद्र कुमार, रंगीलाल, मुनेश्वर, रामजस, कनिक राम आदि ने बताया कि टूटे हुए विद्युत पोल को लेकर विद्युत निगम के अवर अभियंता तथा एसडीओ को सूचित किया जा चुका है। लेकिन, विद्युत पोल नहीं बदला जा रहा है। उमसभरी गर्मी में लोग बिजली बिना रात काटने को मजबूर हैं। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज के अवर अभियंता अमरजीत ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। जल्द ही क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के स्थान पर नया विद्युत पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed