फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   25 schools have put on lock

25 स्कूलों पर लगा है ताला

Fri, 27 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
साफ्ट और हार्ड ब्लॉक के फेर में लोटन विकासखंड में प्राथमिक स्कूलों का संचालन मुश्किल हो गया है। शिक्षक न होने से ब्लॉक के करीब 25 विद्यालयों में ताला लगा है। अन्य विद्यालयों में भी मानक के अनुसार शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से पहले से ही जूझ रहे इस ब्लॉक को नई तैनाती में भी महज 14 शिक्षक मिले हैं। ऐसे में विकासखंड के स्कूलों के संचालन पर संकट मंडरा रहा है। स्कूलों में नामांकित बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक भी सशंकित हैं। लोटन बीआरसी अंतर्गत 122 विद्यालय हैं। इनमें 40 पूर्व माध्यमिक व 80 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों को चलाने के लिए ही पहले से शिक्षकों की कमी रही है। पूरे ब्लॉक में करीब चार दर्जन शिक्षक ही प्राथमिक स्कूलों का जिम्मा संभाले हुए थे। 17 महिलाओं समेत 86 प्रशिक्षु शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू हुई तो लोगों को उम्मीद जगी कि अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मगर ट्रेनिंग पूरा होने के बाद 14 शिक्षकों को ही लोटन ब्लॉक में तैनाती दी है। इसमें 13 महिलाएं हैं। एक पुरुष शिक्षक को अशक्त श्रेणी का होने के चलते यहां तैनाती दी गई है। चार महिलाओं समेत शेष पुरुष शिक्षकों को अन्य हार्ड ब्लॉकों में भेज दिया गया है। ऐसे में स्कूलों में फिर से ताला लग गया है।
पड़रहा खुर्द, रामनगर, मुड़िला, तुर्कवलिया, जाफरजोत, पनीरी, गोलपुर ग्रांट, मोहनवा, खखरा, भेलौझी सहित करीब 25 विद्यालय बंद पड़े हैं। इनमें शिक्षकों की व्यवस्था कब होगी, कोई भरोसा भी नहीं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इस संबंध मे बीईओ लोटन वेद व्यास ने बताया कि हार्ड व साफ्ट ब्लॉक का चैन शासन स्तर से होता है। जिले से कुछ लेना-देना नहीं है।

यह इस लिए बनाया गया कि  कोई अध्यापक दूर नही चाहता था। इस लिए यह नियम लागू शासन द्वारा किया गया है और इसी आधार पर सिर्फ महिला की ही नियुक्ति लोटन बीआरसी के अंदर हो सकती है। कुछ महिला अध्यापक विद्यालयों में कार्यभार भी ग्रहण भी कर ली हैं, जो विद्यालय बंद पड़े हैं उसको भी चलाने की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed