{"_id":"67cf1f6ce91e7fb3170ba6bb","slug":"240-intoxicant-pills-recovered-two-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133816-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशे की 240 गोलियां बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशे की 240 गोलियां बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ककरहवा बार्डर पर नशीली दवा के साथ पकड़े गए दो आरोपी। श्रोत एसएसबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को दबोच लिया। उनके कब्जे से नशे की 240 गोली दवा बरामद हुई।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी दवा नेपाल लेकर जाने के लिए निकले थे। पूछताछ के बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके चालान कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष मोहाना अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के समवाय चेक पोस्ट ककरहवा पर रविवार की देर शाम एसएसबी ककरहवा एवं मोहाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार दो व्यक्ति भारत से नेपाल जा रहे थे।
जिन्हें रोककर अभियान दल ने तलाशी ली तो उनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कृपाशंकर उपाध्याय, मोहित सिंह चौधरी बताया, जो महिलवार थाना लुंबिनी नेपाल के निवासी हैं।
विज्ञापन
कृपा शंकर उपाध्याय के खिलाफ मोहाना थाने में पहले से आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।