फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   222 examination centers in six districts will

छह जिलों में 222 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Sun, 05 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
222 examination centers in six districts will
exam shimla
सिद्धार्थनगर। वार्षिक परीक्षाओं के लिए सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने केंद्रों की सूची फाइनल कर ली है। छह जिलों में कुल 222 केंद्र निर्धारित हुए हैं। महराजगंज जिले में सर्वाधिक 59 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि सबसे कम आठ केंद्र श्रावस्ती में है। केंद्रों और केंद्र व्यवस्थापकों की अंतिम सूची यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से कराने को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन जोर-शोर से लगा है। सात फरवरी से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू है। अब तक 1.60 लाख अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए यूनिवर्सिटी से संबद्ध 241 कॉलेजों में से 222 को केंद्र बनाया गया है। पिछले दिनों हुई परीक्षा समिति की बैठक में इन केंद्रों की सूची पर मुहर लगने के बाद इसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। बस्ती जिले में 53 केंद्र हैं, जबकि संतकबीरनगर में 54 केंद्र हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर में 17 और सिद्धार्थनगर में 20 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। एक केंद्र यूनिवर्सिटी कैंपस में है। उप कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि समय से परीक्षा कराने के लिए यूनिवर्सिटी पूरी तरह तैयार है। केंद्रों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। होली के ठीक बाद सभी केंद्राध्यक्षों व प्राचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें उन्हें परीक्षा प्रपत्र व अन्य सामग्री सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed