{"_id":"5abd1c174f1c1bd5618b45b1","slug":"21522342935-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर होने लगी जिला अस्पताल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर होने लगी जिला अस्पताल की व्यवस्था
siddharthnagar
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
बेहतर प्रकाश के लिए सीएफएल की जगह लग रही एलईडी ट्यूब लाइट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री के आगमन का असर जिला अस्पताल में भी दिखने लगा है। अस्पताल के हर कोने को संवारा जा रहा है। सामान्य दिनों में चादर न पाने वाले मरीजों को हर दिन साफ चादरें मिलने लगी हैं। हर कोने पर रखे फूलों के गमले मरीजों व तीमारदारों को फीलगुड का अहसास करा रहे हैं।
दो अप्रैल को मुख्यमंत्री जिले में आ रहे हैं। कार्यक्रमों के क्रम में वह जिला अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। इस जानकारी के बाद से जिम्मेदार अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर करने में जुट गए हैं। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक दिन में दो से तीन बार साफ-सफाई हो रही है। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर रंग-रोगन व पेंटिंग का कार्य जोरों पर है। जगह-जगह लगे सीएफएल की जगह एलईडी ट्यूबलाइटें लग रहीं हैं। इससे पूरा अस्पताल दूधिया रोशनी से जगमग हो गया है।
बॉयो मेडिकल वेस्ट के लिए रखे डस्टबिन को भी आकर्षक बना दिए गए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों को बेड पर चादर न मिलने की शिकायत अक्सर रहती हैं। सीएम के निरीक्षण के दौरान कोई कुछ न कहे, इसलिए भर्ती होने वाले मरीजों को अभी से साफ चादर मुहैया कराई जा रहीं हैं। सीएमएस डॉ.रोचस्मति पांडेय का कहना है कि बेहतर सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग भी हो रही है।
विज्ञापन
सीटी स्कैन के लिए बस औपचारिकता शेष
मुख्यमंत्री दो अप्रैल को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा की भी शुरुआत करेंगे। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं। गुरुवार शाम से उन्हें इंस्टालेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। अब सीएम के लोकार्पण करते ही मरीजों के लिए यह सेवा शुरू हो जाएगी। अभी तक सीटी स्कैन के लिए जिले के मरीजों को गोरखपुर-बस्ती जाना पड़ता था।