फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपा नेता चिनकू समेत सात पर अपहरण का केस

सपा नेता चिनकू समेत सात पर अपहरण का केस

Wed, 16 Aug 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता चिनकू समेत सात पर अपहरण का केस
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक प्रमुख पद पर अविश्वास की लड़ाई में सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव, उनके जिला पंचायत सदस्य भाई समेत सात लोगों पर एक अन्य बीडीसी सदस्य के भी अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। कथित रूप से अपहृत देवरिया बीडीसी सदस्य के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की खोजबीन की मांग की है। तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के देवरिया गांव के बीडीसी सदस्य शाह आलम के पिता गुलाम हुसैन ने मंगलवार को अपने बेटे के अपहरण की थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि आठ अगस्त को सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव, उनके भाई दीनेंद्रदत्त उर्फ छोटे यादव के साथ जमाल उर्फ पुत्तन, पप्पू श्रीवास्तव, पप्पू मलिक, रघुनंदन पांडेय और अनिल गौतम उनके घर आए। उनके बेटे व बीडीसी सदस्य शाहआलम को बुलाया। कुछ देर बाद वापस भेजने की बात कह साथ ले गए। एक सप्ताह बीतने के बाद भी उनका बेटा घर नहीं लौटा है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बेटे के अपहरण की आशंका है। उसके साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए उसने थाने में तहरीर देकर बेटे के बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि देवरिया गांव के बीडीसी के पिता ने तहरीर दी है। इस आधार पर चिनकू यादव समेत उनके भाई व पांच अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed