{"_id":"610ec07f8ebc3e79416f8e73","slug":"210-people-complained-only-14-cases-were-resolved-siddharthnagar-news-gkp404784292","type":"story","status":"publish","title_hn":"210 लोगों ने की फरियाद, सिर्फ 14 मामलों का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
210 लोगों ने की फरियाद, सिर्फ 14 मामलों का हुआ समाधान
विज्ञापन
डुमरियागंज नगर पंचायत सभागार में समाधान दिवस पर शिकायतों की सुनवाई करते डीएम दीपक मीणा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
210 लोगों ने की फरियाद, सिर्फ 14 मामलों का हुआ समाधान
सिद्धार्थनगर। जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 210 लोगों ने फरियाद की। मौके पर सिर्फ 14 मामलों का ही निस्तारण हो सका। डुमरियागंज में सुनवाई करते हुए डीएम दीपक मीणा ने कहा कि लंबित मामलों का निष्पक्षतापूर्वक जल्द निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सभागार में डीएम दीपक मीणा और एसपी डॉ. यशवीर सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए 52 मामलों में मौके पर राजस्व से संबंधित दो मामलों का निस्तारण करते हुए डीएम ने शेष मामलों को तीन दिन के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं डीएम की मौजूदगी में हुई सुनवाई में भी मामलों के निस्तारित न होने से फरियादियों में निराशा रही। कस्बा के बैदौलागढ़ निवासी नूर मोहम्मद ने कहा कि उनके घर के बगल में पोखरा है। उस पर गांव के कुछ लोग कब्जा करके प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनवा रहे हैं। शांति ने बताया कि उनके बेटे की तबीयत खराब हुई तो मकान में ताला लगाकर दिल्ली चली गई थीं। लौटने पर देखा कि बैदौलागढ़ निवासी पड़ोसी ने दीवार तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया है। भटंगवा के ग्राम प्रधान विष्णु उर्फ रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में जलनिगम की टंकी निर्माणाधीन है। पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने पूरे गांव में खुदाई करवाकर छोड़ दिया है।
मंजू देवी ने बताया कि घर के पूरब उत्तर दिशा में उसकी बैनामाशुदा भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। रोकने पर मारपीट करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपकृषि निदेशक लाल बहादुर यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय आदि मौजूद रहे। नौगढ़ तहसील में एसडीएम विकास कश्यप की मौजूदगी में 46 लोगों ने फरियाद की। चार मामले निस्तारित किए गए। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम जग प्रवेश की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 54 मामले आए। मौके पर पांच मामले का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ अरुण चंद्र, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, बीडीओ मिठवल रघुनाथ सिंह, खंड विकास अधिकारी बांसी सुशील कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इटवा में सीडीओ पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में 25 मामले आए। इनमें मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस अवसर पर एसडीएम इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ रमेश चंद्र पांडेय, बीडीओ सतीश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय आदि उपस्थित रहे। शोहरतगढ़ में एडीएम सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 33 मामले आएं। इसमें राजस्व के तीन मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, बीडीओ सतीश कुमार सिंह, सीओ प्रदीप कुमार यादव, एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह, बीईओ अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।