{"_id":"5c001c4dbdec22416a4750c0","slug":"201543511117-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट कर्मियों का धरना, मांगों पर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट कर्मियों का धरना, मांगों पर भरी हुंकार
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 54
आज पर डीएम को देंगे 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई ने बृहस्पतिवार से दो दिवसीय धरना कलेक्ट्रेट में शुरू कर दिया। शुक्रवार को कर्मचारी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू कलेक्ट्रेट संवर्ग के कर्मियों के धरने में वक्ताओं ने कहा कि बार-बार अनुरोध, वार्ता के बाद भी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व ने दो दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है। धरने के पहले दिन कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट भवन को जनपद सचिवालय नाम घोषित करने, वेतन पुनरीक्षण एवं संशोधन संबंधी शासनादेश 31 मई 2013 का अनुपालन कराने, नवसृजित जनपदों, तहसीलों में लिपिक पद का सृजन करने, भूलेख लिपिक को पूर्व की तरह कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में वापस करने, संघ के कार्यालय के लिए दारूलसफा में कक्ष आवंटन करने, सामान कार्य, सामान वेतन के सिद्धांत के आधार पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय के बराकर वेतन भत्ते देने, उपार्जित अवकाश 300 दिन संचित करने की बाध्यता को समाप्त करने आदि बिंदु शामिल है। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता व जिला मंत्री दिलीप कुमार के संचालन में संपन्न धरने राम केवल, उमाकांत मिश्रा, बद्री प्रसाद चौधरी, राम विलास चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, राम विलास गुप्ता, सुरेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, गया प्रसाद मिश्र, दिवाकर त्रिपाठी, सुनीता पांडेय, अनीता पांडेय, कंचन शर्मा, सतीश चन्द्र, अविनाश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सचिन आदि की उपस्थिति रही।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील इकाई ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 13 सूत्री मांगों को लेकर काम छोड़कर धरना दिया। तहसील अध्यक्ष अजय कुमार पाठक ने कहा कि हमारी तेरह सूत्री मांग काफी दिनों से लंबित है, जिसे पूरा न होने पर हम आंदोलन करने को मजबूर है। जत्तू चौधरी, मो. यूसुफ , अब्दुल कादिर, अनमोल रतन, राजकुमार उपाध्याय, अरुण कुमार यादव, जटा शंकर, आलोक श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रसाद चौधरी, कैलाश पति सिंह, रामदत्त, अब्दुर्रहमान आदि मौजूद रहे।