माह के दूसरे सप्ताह आएंगे नोडल अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव डॉ. अनूप कुमार पांडेय ने समस्त नोडल अधिकारियों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया है कि आवंटित जनपद में प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। पहले दिन सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। इस दौरान जनता की मूलभूत सुविधाओं के साथ कार्यालयों की सफाई, रंगाई-पुताई आदि पर फोकस करेंगे। निकाय क्षेत्रों के वार्डों में स्थलीय भ्रमण कर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देंगे। ऐतिहासिक इमारतों, पौराणिक स्थलों पर एलईडी लाइटिंग के अलावा प्लास्टिक पॉलीथीन उपयोग पर प्रतिबंध के क्रियान्वयन की समीक्षा प्रभावी ढंग से करने के लिए निर्देशित किया गया है।
प्रभारी मंत्री माह के चौथे सप्ताह में नोडल अधिकारी के भ्रमण संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। इस जनपद के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग के सचिव समीर वर्मा को नोडल अफसर बनाया गया है। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि भ्रमण के दौरान संबंधित अफसरों को मुस्तैदी से रहने के लिए कड़ी हिदायत दी गई है। दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।