{"_id":"5d73e8758ebc3e93ab3b6f96","slug":"20-villages-to-be-replaced-by-20-villages-siddharthnagar-news-gkp320690264","type":"story","status":"publish","title_hn":"20-20 लाख से बदलेगी 20 दलित गांवों की सूरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20-20 लाख से बदलेगी 20 दलित गांवों की सूरन
विज्ञापन
अंबेडकर सभागार में बैठक को संबोधित करते निदेशक।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20-20 लाख से बदलेगी 20 गांवों की सूरत
सिद्धार्थनगर। 50 फीसदी से अधिक अनुुसूचित जाति की आबादी वाले जिले के 20 गांवों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए किया गया है। इन गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार 20-20 लाख रुपये मुहैया कराएगी। विकास कार्यों के लिए ब्लॉक स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है।
विकास भवन के आंबेडकर सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि केंद्र सरकार ने 2011 की जनगणना के अनुसार प्रथम चरण में 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति वाले 20 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में विकास संबंधी कार्य कराने के लिए पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर जिला प्रशासन व शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। गांव की कमेटी ग्राम स्तरीय योजना तैयार कर 20-20 लाख रुपये का इस्तेमाल करेगी। सरकार 10 मुख्य सूचकांक को निर्धारित कर उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करने का निर्देश दिया है। इसमें पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईधन, कृषि पद्धति, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण एवं जीवन यापन और कौशल विकास मुख्य रूप से शामिल हैं। सीडीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गांवों का एकीकृत विकास करने के लिए उनमें पर्याप्त रचनात्मक कार्य करने के लिए सामाजिक, आर्थिक संकेतकों में सुधार लाने का कार्य किया जाएगा। एएफसी इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केबी सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा ग्राम विकास योजना के निर्माण में लगे प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों, ग्राम विकास अधिकारियों समाज कल्याण व ग्राम स्तरीय अभिसरणीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।
.................
इन ग्राम पंचायतों का किया गया चयन
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 20 गांवों में बांसी ब्लॉक के पकरडीहा, लोटन के पटखौली, बढ़नी के तौलिहवा, जोगिया के दोहनी, फत्तेपुर, डुमरियागंज के महुआ खुर्द, गौराही बुजुर्ग, उसका बाजार के कुड़िया, फुलवरिया, कटकी, मिठवल ब्लाक में बैदौलीकला, कटसरया खुर्द, अशोगवा, गौरी, शोहरतगढ़ के कर्मा, मदरहना जनूबी, खेसरहा ब्लाक के कठमोरवा, भकहा, भूपतजोत, चोरईताल शामिल हैं।