{"_id":"5df27a928ebc3e87d217484e","slug":"2-arresrted-in-ticket-blackmailing-siddharthnagar-news-gkp3330231168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित टिकट कालाबाजारी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित टिकट कालाबाजारी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बएनी रेलवे स्टेशन पर पुलिस के गिरफ्त में टिकट ब्लैकमेलर
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बलरामपुर जिले के ध्यानार्थ...
आरक्षित टिकट की कालाबाजारी, दो गिरफ्तार
बढ़नी आरपीएफ ने पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास आठ तत्काल काउंटर टिकट बरामद किया गया। दोनों के विरुद्ध केस दर्जकर जेल भेज दिया गया।
आरपीएफ की बढ़नी चौकी में तैनात एसआई जसवीर सिंह के साथ कांस्टेबल राजनारायन यादव व कांस्टेबल मधुसूदन यादव ने मुखबिर की सूचना पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर कार सवार दो लोगों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि आरक्षित टिकट को अन्य स्टेशनों से बनवा कर अवैध रूप से पचपेड़वा व तुलसीपुर रेलवे स्टेशनों पर टिकट के दाम से अधिक रुपये लेकर जरूरतमंद यात्रियों को बिक्री करते हैं। दोनों के पास आठ तत्काल काउंटर टिकट बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थानाक्षेत्र के डुमरी त्रिलोकपुर गांव निवासी अरसलान रफी खान व बलरामपुर जिले के ही तुलसीपुर थानाक्षेत्र के ओड़ाझार गांव निवासी मोहम्मद अली उर्फ परवेज बताया है। दोनों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बलरामपुर में केस दर्जकर जेल भेज दिया गया। आरपीएफ एसआई जसवीर सिंह ने बताया कि इस अवैध कारोबार में रेलवे के कुछ कतिपय कर्मचारी भी संलिप्त है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।