{"_id":"5cacd1a3bdec22144855a5d7","slug":"191554829731-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जाना स्वास्थ्य महकमे की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जाना स्वास्थ्य महकमे की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जाना स्वास्थ्य महकमे की हकीकत
फोटो- 55
जिला अस्पताल व सीएमओ दफ्तर का निरीक्षण किया
व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं की ली गहन जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में प्रशिक्षु आइएएस के रूप में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय ने संयुक्त जिला चिकित्सालय व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ, सीएमएस से कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।
मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएमओ समेत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अफसरों के साथ कोल्ड चेन कक्ष समेत प्रत्येक पटल पर पहुंचकर उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी ली। डिस्पैच रजिस्टर के बारे में पूछताछ की। विभागीय व मिशन से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संयुक्त जिला अस्पताल के निरीक्षण में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ओपीडी, इमरजेंसी समेत प्रसूता कक्ष, एसएनसीयू, पीआईसीयू, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, एनआरसी वार्ड का भ्रमण कर उपलब्ध साधन व संसाधनों के बारे में समझा। बाद मेें कार्यालय में पहुंचकर कई अहम जानकारियां हासिल की। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचस्मति पांडेय भी मौजूद रहीं।