फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पिकअप पर लदा नेपाली मटर दाल बरामद

पिकअप पर लदा नेपाली मटर दाल बरामद

Tue, 12 Mar 2019 10:58 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिकअप पर लदा नेपाली मटर दाल बरामद
एसएसबी और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़/खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी व खुनुवां पुलिस चौकी की संयुक्त टीम मंगलवार की सुबह गुजरौलिया गांव के पास नेपाल से आ रही पिकअप को पकड़ा। जांच में पिकअप में मटर की दाल बरामद की गई। साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान पिकअप नेपाल सीमा के गांव ननवा की तरफ से गुजरौलिया गांव की ओर से आ रहा था। संयुक्त टीम ने जैसे ही पिकअप को रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को तेज गति से शोहरतगढ़ की ओर भगाने लगा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और ड़ोइया चौराहा पर वाहन को पकड़ लिया। इस दौरान चालक वाहन छोड़ कर भागने में सफल रहा। एसएसबी ने पिकअप समेत पकड़े गए एक अभियुक्त को खुनुवां बीओपी कैंप पर ले आई। पुलिस टीम की जांच में वाहन में लदी 59 बोरियों में नेपाली मटर बरामद हुआ। जिसका वजन 2920.5 किग्रा वजन बताया गया।
विज्ञापन

जांच टीम के पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रामकिशोर निवासी लुचुइयां थाना शोहरतगढ़ बताया। बरामद माल समेत वाहन की कीमत 546025 रुपये आंकी गई। पिकअप सहित माल व आरोपी को कस्टम के सुपुर्द में सौंप दिया गया। टीम में एसएसबी इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकारिया, एएसआई भारत भूषण, सिपाही दीप्तेश कुमार, केशरीनंदन, दीपक कुमार, विनोद कुमार सिंह, जीवन त्रिपाठी, पप्पू कुमार, राम अजोर अंशित, विनीत कुमार राणा, चालक हेमनाथ यादव, खुनुवां चौकी एसआई अवधेश कुमार सिंह, सिपाही महेंद्र कन्नौजिया व अतीश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed