फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘काला नमक’ के दीवाने हो गए थे जार्ज फर्नांडीस

‘काला नमक’ के दीवाने हो गए थे जार्ज फर्नांडीस

Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
राकेश पांडेय siddharthnagar/नीरज मिश्र
siddharthnagar/नीरज मिश्र Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
‘काला नमक’ के दीवाने हो गए थे जार्ज फर्नांडीस
सिद्धार्थनगर। पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ के बुलावे पर 1979 में डुमरियागंज आए पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस काला नमक चावल के दीवाने हो गए थे। उनके विशेष आग्रह पर लोकदल के नेता नसीबदार बेखूद (स्वर्गीय) उन्हें अक्सर चावल भेजा करते थे।बकौल मलिक कमाल यूसुफ इमरजेंसी का जब दौर खत्म हुआ तो सिद्धार्थनगर जिले का सृजन भी नहीं हुआ था। तब के बस्ती जिले में 1979 में जार्ज फर्नांडीस को डुमरियागंज में बुलाया गया था। तब उन्होंने तहसील के सामने स्थित घने बाग में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया था। इसके बाद उनके साथ ऐसे संबंध बन गए कि दिल्ली में उनके आवास पर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अब तक चलता रहा। वरिष्ठ पत्रकार नजीर मलिक बताते हैं कि बैठक के बाद खाने का इंतजाम किया गया था। इसमें उन्हें काला नमक चावल खिलाया गया था। खाने के बाद चावल की खुशबू से वह इतने मोहित हो गए कि उन्होंने इसके बारे में पूछा। जब उन्हें बताया गया कि यह काला नमक चावल है तो केवल बर्डपुर क्षेत्र में होता है तो जार्ज फर्नांडीस ने खुद के लिए चावल की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद लोकदल नेता नसीबदार बेखूद अक्सर उन्हें चावल भेजा करते थे। उनका आखिरी दौरा 1989 में जिला बनने के कुछ दिनों पूर्व हुआ था। उस समय वह सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज के मैदान में लोकदल प्रत्याशी के प्रचार के लिए आए थे।
विज्ञापन



पूर्व रक्षामंत्री को दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर। समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के निधन पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र में शोकसभा हुई। इस मौके पर गौतम मिश्रा ने कहा कि उनका जिले के समाजवादियों से गहरा रिश्ता रहा। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कई बार सार्वजनिक मंचों से अपने राजनीतिक जीवन में फर्नांडीस के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया है। वह हमेशा छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, किसानों, राजनैतिक कार्यकर्ताओं की स्मृतियों में बने रहेंगे। शोकसभा में आलोक यादव, राजेंद्र सहानी, लालजी यादव, सुनील कुमार, सूरज कुमार, अनुराग यादव, अमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed