फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आतंकवादी व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगा है

आतंकवादी व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगा है

Wed, 25 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगा है
फोटो- 55
विज्ञापन


सांसद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
सिकटा, जनियाजोत, गोहर व हाटा खास गांवों में चौपाल का आयोजन
लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को बांसी विधानसभा क्षेत्र के सिकटा, जनियाजोत, गोहर व हाटा खास में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया।
सांसद ने कहा कि देश का जो विकास 70 वर्षों में नहीं हुआ, उसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने चार वर्षों में कर दिखाया। चूल्हा फूंक रही देश की करोड़ों गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना लागू कर राहत पहुंचाने का काम किया है। जन-धन योजना व मुद्रा योजना लागू कर करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने का काम किया है। स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर गंभीर रूप से बीमार गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की व्यवस्था की। करोड़ों बेघर लोगों को प्रधान मंत्री आवास योजना लागू कर उन्हें आवास मुहैया कराने का काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश समृद्ध व सशक्त हुआ है। आतंकवादी व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन

हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। चौपाल को नायब तहसीलदार केएन त्रिपाठी, परमात्मा प्रसाद पांडेय, राजेंद्र प्रसाद तिवारी व श्याम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed