{"_id":"5b4789a34f1c1bb9248b6343","slug":"191531414947-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जुलाई तक छात्र जमा कर दें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जुलाई तक छात्र जमा कर दें फार्म
siddharthnagar
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से वर्ष 2018 की छूटी प्रायोगिक मौखिक परीक्षा के लिए कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए, बीएससी, बीएससी कृषि व गृह विज्ञान तथा एमए वर्ष-2018 की मुख्य परीक्षा में शामिल जिन विद्यार्थियों की परीक्षा छूटी हैं, वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें परीक्षा आवेदन फार्म भरने एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क का बैंक ड्राफ्ट 13 जुलाई से 23 जुलाई तक भर सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए 2500, दो विषयों के लिए 4000 और तीन विषयों के लिए 5000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के नाम से बनवाना होगा।