फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   यहां विवाह पंजीकरण में रुझान नहीं

यहां विवाह पंजीकरण में रुझान नहीं

Wed, 02 Aug 2017 06:06 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
यहां विवाह पंजीकरण में रुझान नहीं
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार ने अब विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद विवाह पंजीकरण को लेकर लोगों का रुझान भले ही बढ़े, मगर अब तक स्थिति निराशाजनक ही रही है। रजिस्ट्री कार्यालय में यहां महज चार शादियों के ही पंजीकरण हुए। पंजीकरण कराने वाले वही लोग हैं, जिन्हें विदेश जाना था। अन्य लोगों की इस ओर कोई रुचि नहीं रही है। अब इसे अनिवार्य किए जाने से रजिस्ट्री कार्यालय के गुलजार होने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

विवाह पंजीकरण की व्यवस्था वैसे तो अरसे से लागू है, मगर लंबी कागजी प्रक्रिया के चलते नवदंपति की इसमें कोई रुचि नहीं रही है। कानूनी बाध्यता न होने से भी लोग इसके प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। वहीं लोग पंजीकरण में दिलचस्पी लेते रहे हैं, जिन्हें नौकरी, विदेश यात्रा या अन्य कागजातों में इसकी जरूरत होती है। जिले में हर वर्ष हजारों शादियां होती हैं, लेकिन पंजीकरण एक प्रतिशत का भी नहीं हो पाता। रजिस्ट्री विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय सत्र 2017-18 में अब तक केवल चार विवाह ही पंजीकृत किए गए। सभी मामले विदेश यात्रा से संबंधित रहे।
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
रजिस्ट्री कार्यालय के हिंदू विवाह अधिकारी सुनील कुमार के मुताबिक विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया काफी सरल हो चुकी है। पंजीकरण के लिए विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आधार कार्ड, पैन कार्ड, अंकपत्र व फोटो अपलोड करने के बाद आवेदक को तिथि दी जाएगी। इस तिथि पर उन्हें आवेदन की एक हार्ड कॉपी के साथ रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां उनका सत्यापन व अंगूठा निशान लेने के बाद पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण अनिवार्य करना सराहनीय
विवाह पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के फैसले को लोगों ने सराहा है। कहा कि इससे थोड़ी परेशानी तो जरूर होगी, लेकिन काफी सहूलियत भी मिलेगी। खजुरिया रोड निवासी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि पहले विवाह रजिस्ट्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती थी, इसलिए इस ओर ध्यान नहीं था। प्रमाण पत्र होने से कई दस्तावेज तैयार कराने में सहूलियत मिलेगी। इंद्रजीत ने कहा कि यह सरकार का अच्छा कदम है। इससे फर्जीवाड़ा भी रुकेगा। वाचस्पति चतुर्वेदी का कहना है कि सरकार के इस कदम से भविष्य में प्रमाण पत्र की उपयोगिता बढ़ना तय है। नौकरी, विदेश यात्रा, वरासत तय करने सहित अन्य कई स्थानों पर प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती रही है, जिसके लिए अन्य विकल्पों को चुनना पड़ता था। विवाह प्रमाण पत्र से सहूलियत मिलेगी। मो.अखलाख खान का कहना है कि पंजीकरण अनिवार्य करने के साथ ही सरकार को लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया भी सरल बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed