{"_id":"5cc5e5dcbdec2207514f191e","slug":"181556473308-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में विस्फोट से फैली आग, 21 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर में विस्फोट से फैली आग, 21 घर जले
Sun, 28 Apr 2019 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
बैरिहवा गांव में आग से घर जलने के बाद अपने सामानों को खोजते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया/ पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैरिहवा गांव में रविवार की शाम एक-एक करके 21 झोपड़ियां आग से जल गईं। आग के फैलने की वजह एक घर में सिलिंडर में विस्फोट होना बताया जा रहा है। फायर बिग्रेड व ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सभी झोपड़ियों में रखे सामान व अनाज जल चुके थे।
क्षेत्र के बैरिहवा गांव निवासी चैतू के घर में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लगी और देखते ही देखते आग बगल में रोहित और सुकई के घर तक फैल गई। दोनों के घरों में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई और विस्फोट हुआ। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक गांव के छांगुर, सुकई, राजधारी, राधेश्याम, जगलाल, नंदलाल, संजय, राजकुमार, राजकपूर, गुंजन, मोल्हू, का घर व घारी जल चुका था। वहीं, धर्मदेव के ट्रॉली का पहिया व ट्रैक्टर का अगला हिस्सा, हरिराम का घर, परशुराम का घर, सुरेमन का घर, दया शंकर का घर, कमल का घर, श्रवण का घर, चंद्रिका का घर जल कर राख हो चुका था। इन लोगों के पास अब खाने तक के इंतजाम नहीं हैं। केवल शरीर पर कपड़ा बचा हुआ है। मौके पर हल्का लेखपाल राम भरत, राजस्व निरीक्षक अजीज अहमद, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को नुकसान के आकलन के लिए लगाया गया है। तत्काल गांव के ग्राम प्रतिनिधि लक्खू चौधरी से लोगों के खाने पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।