फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मनरेगा के प्रस्ताव ढाई साल बाद भी पास नहीं

मनरेगा के प्रस्ताव ढाई साल बाद भी पास नहीं

Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा के प्रस्ताव ढाई साल बाद भी पास नहीं
नाराज जिला पंचायत सदस्यों को मनाने पहुंचे अपर मुख्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत की बैठक हंगामेदार रही। बैठक शुरू होते ही मनरेगा के तहत भेजे गए कार्यों के प्रस्ताव ढाई वर्ष बाद भी पास न होने से गुस्साए सदस्य बैठक का बहिष्कार कर बाहर बैठ गए। बाद में पीडी संतकुमार ने 10 दिन में भेजे गए प्रस्तावों पर बजट पास करने का आश्वासन दिया। तब जाकर सदस्य माने और विकास कार्यों के लिए पांच अरब का बजट पास हुआ। वहीं बैठक में सांसद, विधायक व डीएम, सीडीओ का न पहुंचा भी चर्चा का विषय बना बना रहा।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार में विकास से जुड़ी योजनाओं के बजट के आवंटन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास गौतम की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। शुरूआत में ही मनरेगा के तहत भेजे गए प्रस्ताव पर बजट आवंटित न होने से नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सदस्य विरोध जताते हुए सदन का बहिष्कार करते हुए बाहर चले गए और सदन में जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकारी बैठे रहे। वहीं अपर मुख्य अधिकारी बाहर जाकर सदस्यों से बातचीत की। इसी बीच पीडी संतकुमार ने 10 दिनों के भीतर मनरेगा के प्रस्ताव पर बजट आवंटित करने के बात कही तो सदस्य मान गए। इसके बाद विकास कार्यों के लिए कुल पांच अरब का बजट पास हुआ। इसमें तीन अरब 80 करोड़ रुपये जिला योजना के हैं।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य तौलेश्वर निषाद, गंगा मिश्र, अतहर अलीम, अजय सिंह, उमेश सिंह, मो. उमर, अब्दुल सलाम, डॉ. जुबेर, महेंद्र सिंह, डीडी कृषि डॉ. पीके कन्नौजिया, बीएसए राम सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed