{"_id":"5c153377bdec2253a16720b6","slug":"181544893303-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह बंधन में बंधे 24 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह बंधन में बंधे 24 जोड़े
Sat, 15 Dec 2018 10:31 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह में जोड़ों को आशीर्वाद देते सांसद, विधायक व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित शादी समारोह में चौबीस जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। सदर विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वर-वधुओं के परिजन मौजूद होकर जहां उन्हें आशीर्वाद दिया वहीं, सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सोनकर, ब्लॉक प्रमुख संजू सिंह, प्रतिनिधि राजू सिंह आदि ने भी वर-वधुओं को शुभाशीष दिए।
शनिवार की सुबह सदर ब्लॉक परसिर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर व कन्या के परिजन उत्साह के साथ पहुंचे जहां 20 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। वहीं, चार मुस्लिम जोड़ों की मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह संपन्न कराई गई।उधर, सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में हिंदू जोड़ों की शादी के दौरान गायत्री परिवार के सदस्य बृजेश दीक्षित, सविता, विंध्यवासिनी उपाध्याय, कुसुम कसौधन, सुशीला श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, सावित्री कसौंधन, किरन श्रीवास्तव, सुमन दुबे आदि मौजूद रहे जहां वैदिक मंत्रोच्चारण धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया।