{"_id":"59971f5a4f1c1b7e7e8b4850","slug":"181503076186-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफ्लाइटिस से छह वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफ्लाइटिस से छह वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इंसेफेलाइटिस ने एक और बच्चे की जान ले ली है। बर्डपुर नंबर नौ के गोसाइगंज टोला निवासी छह वर्षीय अमन का दो दिनों से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि इससे पहले जिला अस्पताल में कैंपियरगंज के एक बच्चे की मौत भी पांच दिन पूर्व हुई थी। वहीं, बांसी के एक और डुमरियागंज के दो बच्चों की मौत इंसेफेलाइटिस से मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई है।
सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर नौ के गोसाइगंज गांव निवासी अजीत शर्मा के छह वर्षीय पुत्र अमन को तीन दिन पूर्व तेज बुखार हुआ था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। जांच में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी और दो घंटे बाद मौत हो गई। पांच दिन पूर्व इंसेफेलाइटिस से पीड़ित महराजगंज जिले के कैंपियरगंज के एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।