{"_id":"67438dff6ab7c0d164012394","slug":"18-sacks-of-garlic-loaded-in-pickup-recovered-driver-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127790-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप में लदा 18 बोरी लहसुन बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप में लदा 18 बोरी लहसुन बरामद, चालक गिरफ्तार
Mon, 25 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी 50वी वाहिनी सीमा चौकी त्रिलोकपुर व बढनी कस्टम की गिरफ्त में पिकअप में 18 बोरी चाइनीज लहस
ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी सीमा चौकी त्रिलोकपुर और बढ़नी कस्टम की टीम ने रविवार को सीमा पर स्थित पिलर संख्या 579 के पास एक पिकअप को पकड़ा। चेकिंग में पिकअप से 18 बोरी लहसुन बरामद किया गया जो तस्करी के जरिए लगाया गया था। लहसुन के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है। पूछताछ करने के बाद आरोपी और वाहन सहित बरामद लहसुन बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी कार्यवाहक कमांडेंट विकास दीप सिंह ने बताया कि रविवार को एसएसबी जवान और कस्टम के कर्मचारियों के साथ बार्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या 579 के पास भारतीय सीमा में एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने पिकअप रोककर पूछताछ किया तो चालक पिकअप छोड़कर भागने लगा। चालक को भागता देखकर जवानों उसे घेराबंदी कर पकड़ दिया।
पिकअप की तलाशी में 18 बोरी में चाइनीज लहसुन बरामद हुआ, जो लगभग 510 किलोग्राम है। पूछताछ में पकड़ा गया पिकअप चालक अपना नाम अभिषेक प्रसाद कसौधन निवासी गैसड़ी पोस्ट गैसड़ी थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर बताया। इसने बताया कि नेपाल से लहसुन खरीद कर बलरामपुर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के दौरान एसएसबी के त्रिलोकपुर प्रभारी इंस्पेक्टर रसत्यनारण राम सहित एसएसबी और कस्टम के अधिकारी रहे।