{"_id":"5ac116384f1c1bce618b4cbb","slug":"171522603576-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
siddharthnagar
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटवाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सीएम के आगमन की पूर्व संध्या पर प्रशासन अचानक हरकत में आया। आनन-फानन में नगर की मुख्य सड़क की पटरियों से जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को जिले में आगमन हो रहा है। वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसमें शेखनगर की मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण भी शामिल है। जेल रोड स्थित मैदान से मलिन बस्ती तक मुख्यमंत्री नगर की मुख्य सड़क से होकर गुजरेंगे।
इस दौरान यातायात में कोई व्यवधान न हो, इसके मद्देनजर प्रशासन रविवार शाम को हरकत में आ गया। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने उसका रोड पर सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर अश्वनी कुमार, एसओ शमशेर बहादुर सिंह, एसआई जितेंद्र मिश्र सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।