फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 corona postive found

जिले में 17 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
17 corona postive found
जिले में 17 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3065 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 17 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3065 संक्रमित पाए जा चुके हैं। अब तक 2768 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं इनमें से 33 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। 266 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 31 लोगों की मौत हुई है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक पांच संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें चकमंजरी गांव में तीन और बदरिया में दो संक्रमित मिले। खुनियांव ब्लॉक के कुसमाही गांव में दो और कुसमी, गोरडीह धोबहा में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक के चरथरी गांव में चार संक्रमित पाए गए। नौगढ़ ब्लॉक के स्टेटिक बूथ एक और जमुनी गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। खेसरहा ब्लॉक कडजा गांव में दो संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 17 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed