फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चार लाख बीस हजार पौधों से जिले में आएगी हरियाली

चार लाख बीस हजार पौधों से जिले में आएगी हरियाली

Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चार लाख बीस हजार पौधों से जिले में आएगी हरियाली
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चार लाख बीस हजार पौधे से जिले में हरियाली आएगी। मुख्यमंत्री की तीन योजनाओं से जल्द ही पौधे लगेंगे। डीएफओ की निगरानी में पौधे लगाने का काम होगा। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को की जाएगी। इसमें तीन विभागों का सहयोग लिया जाएगा। योजना के तहत विद्यालय के अलावा सरकारी कार्यालयों में खाली भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वन संरक्षण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर है। पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण पर विशेष ध्यान दे रही है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में नौ करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया। यह पौधे मुख्यमंत्री की तीन योजनाओं के माध्यम से लगाया जाएगा। इसमें जिले को चार लाख बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए वन विभाग तैयारियों में जुट गया है। पौध लगाने के लिए मनरेगा से धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत स्कूल, अस्पताल सहित सभी सरकारी दफ्तरों के परिसर में खाली भूमि पर पौध रोपण किया जाएगा। इसमें ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो घने हों, जिससे छांव मिले। योजना में वन विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कृषक योजना
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री कृषक योजना के तहत किसानों के खेतों के मेड़ पर पौध लगाने की योजना है। इसमें ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो फसल को हानि न पहुंचाए और वातावरण को संतुलिक बनाए रखे। इसमें सागौन, यूकेलिप्टस आदि के पौधे लगाएं जाएंगे। योजना में ग्राम विकास विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

मुख्यमंत्री औद्यानिक योजना
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री औद्यानिक योजना के तहत उद्यान विभाग की ओर से खाली सरकारी भूमि व इच्छुक किसानों की भूमि पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। योजना में आम, कटहल, नीबू, अमरूद, लीची सहित अन्य फलदार पौध लगाए जाएंगे।


बोले जिम्मेदार
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री की तीन योजनाओं के तहत जिले को चार लाख बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं, जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा किया जाएगा।
वीके मिश्रा डीएफओ, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed