{"_id":"595a759c4f1c1b30558b45a3","slug":"161499100572-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता पक्ष को शिकस्त, अतहर अलीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता पक्ष को शिकस्त, अतहर अलीम ने दर्ज की जीत
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। जिला पंचायत के उपचुनाव की मतगणना में वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी अतहर अलीम ने 5057 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी शिवचंद्र भारती को 564 मत से पराजित किया। शिवचंद्र भारती 4493 मत पर ही सिमट कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। गीता मिश्रा ने 4048 मत पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। सुधाकर 205 मत, डॉ. राकेश प्रताप सिंह 189, राजकुमारी को 168 मत प्राप्त किया।
शोहरतगढ़ ब्लॉक कार्यालय के पास दुग्ध विभाग में सोमवार को जिला पंचायत उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। यहां पर 42 बूथों की मतगणना तीन टेबल पर मतगणना कर्मचारियों ने आरओ बाबूराम तिवारी की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 42 बूथों की गणना में अतहर अलीम ने 3024 मत, गीता मिश्रा 3757 मत, शिवचंद्र भारती 3469 मत, डॉ आरपी ंसिह 142 मत, राजकुमारी 92 मत, सुधाकर 69 मत। यहां पर 42 बूथों में कुल 10660 मत पडे़ थे। इसमें 107 मत अवैध पाए गए। बर्डपुर ब्लॉक में आरओ सुरेश कुमार यादव की देखरेख में 12 बूथों की मतगणना संपन्न हुआ। यहां पर अतहर अलीम ने 2033 मत प्राप्त किए। गीता देवी 327 मत, शिवचंद्र भारती 1024 मत, डॉ. राकेश प्रताप सिंह 47 मत, राजकुमारी 76 मत, सुधाकर 136 मत मिला। यहां पर 3706 मतदान 12 बूथों पर हुए थे। इसमें 63 मत अवैध मिला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन एलर्ट रहा। इस दौरान एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम नौगढ़ महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सदर अकमल खां, एसओ शमशेर बहादुर सिंह, एसआई जुबेर अली, विकास सिंह, सुनील यादव, रामानंद यादव, धर्मराज, दयानंद यादव, एएसआई हौसला यादव, बीडीओ संजय नायक, एडीओ पंचायत मोहम्मद मुस्तकीम, राकेश गौड़, बालकृष्ण, मुश्ताक आदि मौजूद रहे।
जनता का मूड भांप नहीं पाए सत्ताधारी विधायक
शोहरतगढ़। वार्ड नंबर चार में जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में मिली हार से सत्ता पक्ष को करारा झटका लगा है। उपचुनाव में भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी शिवचंद्र भारती को जीत दिलाने के लिए अपना दल विधायक चौधरी अमर सिंह व कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। इसके बावजूद भी जनता को अपने पाले में कर पाने में पूरी तरह से दोनों विधायक नाकाम हुए। वहीं विपक्षी दलों के नेता कांग्रेसी नेता व प्रत्याशी अतहर अलीम के पक्ष मे पूरी तरह से एकजुट रहे। विधान सभा चुनाव में मिली भारी जीत के चलते सत्ताधारी दल के नेता, जनता के मूड को भांप नहीं पाए। जिसका नतीजा रहा कि दो विधान सभाओं पर पडने वाले इस वार्ड में विपक्ष ने सत्ता पक्ष को ढेर कर दिया। पूर्व सपा विधायक विजय पासवान ने कहा कि अतहर अलीम की जीत साबित करती है कि तीन माह के अंदर ही लोगों का विश्वास प्रदेश सरकार से उठ गया है। जिसके चलते लोगों ने सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को नकार दिया।