{"_id":"5d10fd7b8ebc3e51d507e9a8","slug":"156139453710-siddharthnagar-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण चिकित्सक संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण चिकित्सक संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण चिकित्सक संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो- 54
- प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में राज्यपाल को भेजा मांगपत्र
- ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिए जाने का अनुरोध
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण चिकित्सक संघ मोर्चा जिला इकाई सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग ग्रामीण चिकित्सकों को एनआईओएस की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षित करवाने जैसे बिंदु शामिल थे।
सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण चिकित्सक संघ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिपाठी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता को सौंपा। मांगपत्र में ग्रामीण चिकित्सकों को एनआईओएस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षित करवाने के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा गया है कि सिद्धार्थनगर सहित पूरे प्रदेश में अनुभव के आधार पर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र जहां चिकित्सीय सुविधाओं का अभाव है। सामान्य जन अति गरीब है वहां प्राथमिक साधारण और निवारात्मक, उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं, उनको सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षित करवाया जाए। ज्ञापन पर प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश महासचिव रोहित कुमार, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष गया राम निषाद, प्रदेश मंत्री विजय कुमार वर्मा, मानस मिश्र, प्रदेश सचिव अनंत कुमार, जिला सचिव रामफेर गिरी, प्रमोद कुमार, गोपाल गुप्ता, रमेश कुमार, जिला प्रवक्ता रमेश कुमार और आनंद चौधरी आदि के हस्ताक्षर थे।