{"_id":"5d0fa73e8ebc3e189b7a7d85","slug":"15613069268106-siddharthnagar-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरा फीडर से जुड़े 106 गांव में बिजली की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथरा फीडर से जुड़े 106 गांव में बिजली की किल्लत
Sun, 23 Jun 2019 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। पथरा फीडर से जुड़े लगभग 106 गांवों के लोगों को 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रहा है। लोकल फाल्ट और बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इससे लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है।
क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। हर तरफ हाहाकार मचा गया है। पंखा, फ्रीज, कूलर सब बंद हो गए हैं, लोग पसीना सुखाने को तरस रहे हैं। बिजली आती है और कब चली जाती है यह लोगों को पता तक नहीं चलता। आंख मिचौली का यह खेल लगभग एक महीनों से चला आ रहा है।
सूरज की तपिश व उमस से लोग परेशान हैं। बिजली कभी भी आधे घंटे नहीं टिकती। बिजली की आंख मिचौली सरकार के दावे की पोल खोल रहा है। क्षेत्र के ओमप्रकाश यादव, राजू साहनी, गुंजन, महेश गुप्ता, तिलकराम, झीनक सिंह, सुनील कुमार, हारुन और दीपक सहित अन्य लोगों का कहना है कि लोकल फाल्ट के नाम पर कई घंटे सप्लाई बंद कर दी जाती है। बार-बार बिजली आने-जाने से बिजली पर आधारित उपकरण खराब हो रहे हैं। जबकि सब स्टेशन पर बिजली रहने के बाद भी आपूर्ति नहीं दी जाती है। अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए लोग बाध्य होंगे। इस बारे में पथरा फीडर पर तैनात जेई कृृष्ण कुमार ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिलती है, वह सप्लाई दी जाती है। रही बात लोकल फाल्ट की तो प्रयास रहता है कि उसे जल्द दूर किया जाए।