{"_id":"5d0cff998ebc3e1be643c23d","slug":"15611329373-siddharthnagar-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से शहर तक योग की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से शहर तक योग की धूम
Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
शहर के रघुवर प्रसाद इंटर कालेज में योग करते सदर विधायक और डीएम सहिता अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को बुद्ध की धरा पर स्वस्थ जीवन के लिए लोगों ने योग साधना की। योग कार्यक्रम में कै बिनेट मंत्री, विधायक व विभिन्न विभागों के आला अफसरों सहित करीब 50 हजार नागरिकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और ‘स्वस्थ शरीर जीवन की पूंजी, स्वस्थ भारत विकास की कुंजी’ के संकल्प के साथ योगाभ्यास किया।
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में 7 बजे से 8 बजे तक योग कार्यक्रम हुआ। योग प्रशिक्षक डॉ. राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पतंजलि के प्रशिक्षक पवन गुप्ता व सत्य प्रकाश ने योगासन कराया। सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी समेत जिलाधिकारी दीपक मीणा, एडीएम सीताराम गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, डीएसटीओ राजेश सिंह, बीएसए राम सिंह, जिविनि अवधेश नारायण मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह, क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी, अनुदेशक सत्य प्रकाश, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जिला व्यायाम प्रशिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय, आरती चौधरी, अरुण कुमार त्रिपाठी, भाजपा के जिला महामंत्री दीपक मौर्य, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम आयोजक प्रभारी जिला होम्योपैथ एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने आभार जताया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में योग कार्यक्रम हुआ। निदेशिका डॉ. सुशीला सिंह, प्रधानाचार्य विश्व बंधु दुबे आदि मौजूद रहे। प्राचार्य संगीता शाही, शैलेन्द्र चौबे, पंकज मिश्रा, जलाल अख्तर, महबूब आलम आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभागार बर्डपुर में संपन्न कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अंशुमान सिंह, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, बलवंत चौधरी ने योगासनों के लाभ व आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया। खंड विकास अधिकारी पुष्पा वर्मा, एडीओ पंचायत मुनेब सिंह, बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज में भी पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद पटेल के कुशल मार्गदर्शन में योग और विभिन्न प्रकार का प्राणायाम किया गया। प्रधानाचार्य रामपुकार यादव, सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर के योग कार्यक्रम में प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सतीश चन्द्र द्विवेदी समेत एसडीएम त्रिभुवन, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में योग दिवस कार्यक्रम हुआ। योगाभ्यास मुख्य प्रशिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह, अनुपम सिंह, रवि कुमार ओझा, राकेश जयसवाल, सुग्रीव यादव के कुशल निर्देशन में हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. नलिनी कांत मणि त्रिपाठी, तहसीलदार अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक के प्रांगण में योगा ट्रेनर रामशंकर पांडेय समेत बीडीओ महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
आबकारी मंत्री की अगुवाई में हुआ योगाभ्यास
बांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के माघ मेला मैदान स्थित नपा के बृजभूषण तिवारी मैरेज हाल पर योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह रहे। तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में सुशील वर्मा, राघवेंद्र मिश्र गणेश दत्त दुबे, कार्यक्रम आयोजक ईओ नपा अरविंद कुमार सहित अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। ब्लाक परिसर के कार्यक्रम में बीडीओ सुुशील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
शिक्षिका व छात्राओं ने किया योग
शोहरतगढ़। सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में योग दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा द्वारा मौजूद शिक्षिकाओं व छात्राओं को विभिन्न आसनों के माध्यम से योग करवाया। सरस्वती विद्या मंदिर शोहरतगढ़ के प्रांगण में भी योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
करो योग, रहो निरोग का गूंजा नारा
उसका बाजार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ब्लॉक परिसर व किसान इंटर कालेज के प्रांगण में योगाभ्यास हुआ। आयुर्वेद हॉस्पिटल सोहांस के डॉ. बृजेश नायक ने योगाभ्यास कराया। बीडीओ राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
योग में शामिल लोगों को दिव्य योग स्मारिका भेंट की गई
डुमरियागंज। तहसील में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, डुमरियागंज ब्लाक में भाजपा के नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, थाना परिसर में सीओ महेन्द्र सिंह देव, इंस्पेक्टर केडी सिंह भी उपस्थित रहे। व्यायाम अध्यापक रूहेल अहमद ने करवाया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ चन्द्रभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे। योग क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले योगगुरु महेश योगी द्वारा लिखित दिव्य योग स्मारिका भेंट की गई।
एसएसबी ने मनाया योग दिवस
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपने पांच दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान के दौरान शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर दूल्हा चौराहा, ककरहवा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में उप कमांडेंट मनोज कुमार की अगुवाई में विद्यार्थियों एवं सीमाई जनता के साथ योग कार्यशाला का आयोजन किया। भीमापार स्थित वाहिनी मुख्यालय में भी योग कार्यशाला हुई। ककरहवा में योग प्रशिक्षित मुख्य आरक्षी रवि रंजन ने योग के महत्व पर चर्चा की।