{"_id":"5d0cff928ebc3e246a078337","slug":"156113293110-siddharthnagar-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बानगंगा बैराज पर नहाने गए युवक ड़ूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बानगंगा बैराज पर नहाने गए युवक ड़ूबकर मौत
Fri, 21 Jun 2019 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सूरज गुप्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज में नहाने गए एक 12वीं के छात्र की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड निवासी सूरज गुप्ता (18) पुत्र संतोष गुप्ता अपने कुछ दोस्तों के साथ झरुआ स्थित बानगंगा बैराज में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगा। यह देखकर स्थानीय के लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर जब तक लोग सूरज को निकालकर शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते, तब तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि इसके बाद भी तसल्ली के लिए लोगों ने डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देखकर रोने लगे। इस बीच मोहल्ले के लोग भी आ गए। हर कोई सूरज की मौत से दुखी था। बताया जाता है कि सूरज कस्बे के शिवपति इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था।