{"_id":"5d0bc0cf8ebc3e1dfb07ba8a","slug":"15610513283-siddharthnagar-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट होने पर ही दें पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट होने पर ही दें पेट्रोल
Fri, 21 Jun 2019 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस व परिवहन विभाग के अफसरों ने पेट्रोल पंपों का fनरीक्षण किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत परिवहन व पुलिस विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बगैर हेलमेट वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल न दिए जाने की हिदायत दी। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुए। नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला व पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शहर के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप कर्मियों को बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के लिए सख्त हिदायत दी गई। कहा कि भविष्य में शिकायत की पुष्टि हुई तो दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान हेलमेट न होने के आरोप में 68 वाहनों का चालान भी किया गया। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय में वाहन विक्रेताओं की बैठक हुई। कहा कि उपभोक्ताओं को वाहन खरीदने के दौरान ही हेलमेट दिया जाए। उधर, बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जहां सड़क सुरक्षा सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इससे पूर्व नौगढ़ रोडवेज परिसर और सोहांस बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, यात्री कर अधिकारी जितेन्द्र कुमार दीक्षित की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।