फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नमाज पढ़कर गले मिले कहा... ईद मुबारक

नमाज पढ़कर गले मिले कहा... ईद मुबारक

Wed, 05 Jun 2019 11:48 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
नमाज पढ़कर गले मिले कहा... ईद मुबारक
बेलसड़ ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। ईद का चांद निकलने के साथ ही मंगलवार रात जिले में मुस्लिम समाज के लोगों के चेहरे खिल उठे। पूरी रात बाजार गुलजार रहे। रात रतजगे में बीती। बुधवार अलसुबह से ही नमाज के लिए लोग तैयार होने लगे। बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी नए कपड़े पहने, इत्र लगाया और पारंपरिक टोपी पहनी और चल दिए नमाज पढ़ने। क्या बच्चे क्या बुजुर्ग सबके चेहरे पर ईद की खुशी देखते ही बन रही थी। नियत समय पर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 244 ईदगाहों व 155 मस्जिदों में ईद-उल-फित्र (ईद) की नमाज पढ़ी गई और मुल्क में एकता, अमन और सलामती की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिले और कहा.. ईद मुबारक।
विज्ञापन


परसा प्रतिनिधि के मुताबिक, बढ़नी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। औदही कलां, रेड़वरिया, बसन्तपुर, महादेव बुजुर्ग, तुलसियापुर, मदरहिया, मनिकौरा, गड़रखा, पचऊध, अकरहरा, खजुरिया, शिवभारी, दुधवनिया, भावपुर उर्फ गुलरी, सेमरहवा आदि गांवों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई।बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में तहसीलदार राजेश अग्रवाल व इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ईदगाहों पर पहुंच शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे। बिस्कोहर पूर्व ईदगाह पर मौलाना नियाज अहमद फैजी, पश्चिम में मौलाना हमीदुल्ला नदवी, फूलपुर राजा में मौलाना इरफान, सिकौथा में मौलाना जमाल, बस्ती बरगदवा में मौलाना मनऊवर अली, नावडीह में मौलाना मोहम्मद रईस के साथ नमाज अदा की गई। पकड़ी बाजार क्षेत्र में भी ईद का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से साथ मनी।
विज्ञापन


बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के यूसुफपुर मदरसे पर एसओ मोहाना अंजनी राय मय फोर्स मौजूद रहे। मधुबेनिया, ककरहवा, अलीगढ़वा, मंझरिया, गौरा, बजहा, मोहाना, दूल्हा, नोनाहवा, धनगढ़वा आस-पास के क्षेत्र में बड़े ही सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाया गया।इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे के साथ ही दुफेड़िया, बढ़या, भदोखर, भावपुर, करही खास, मैना, चूही, मैनहवा की ईदगाहों में जाकर नमाज पढ़कर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, सीओ पुलिस श्रीयश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अवध नारायण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान में बंदों के गुनाहों को माफ कर देता है अल्लाह
शोहरतगढ़। नगर समेत ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में ईद अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाह पर मौलाना रजीउल्लाह ने बताया कि अल्लाह पाक रमजान के मुकद्दस महीने में बंदों के गुनाहों को माफ कर देता है। जामा मस्जिद के सदर अलताफ हुसैन, मौलाना रजीउल्लाह, हाफिज मोहम्मद एजाज अहमद, हाफिज सेराज, नवाब खान, डॉ. नसीम खान, मोहम्मद कफील खान, डॉ वाफी खान, डॉ शदाब अंसारी, मोहम्मद वकील खान, फरीद बाबा, अरमान अंसारी, परवेज आलम, अरमान खान आदि मौजूद रहे। एसडीएम अनिल कुमार, सीओ दिलीप कुमार सिंह, एसओ अवधेश राज सिंह मय फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed