फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लंबित अपराधों को खोलने का दिया निर्देश

लंबित अपराधों को खोलने का दिया निर्देश

Fri, 24 May 2019 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
लंबित अपराधों को खोलने का दिया निर्देश
पुलिस लाइन में रिक्रूटो को जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को एसपी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। इसमें थानेवार अपराधों की समीक्षा की गई। लंबित अपराधों के वर्कआउट का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसपी ने कुछ थानेदारों को उनकी कार्यशैली को लेकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों पर कार्रवाई जरूरी है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जो भी मामले लंबित हैं, उनका निस्तारण करें। जिन घटनाओं का अभी तक पर्दाफाश नहीं हुआ है, उनका जल्द से जल्द पर्दाफाश करें। किसी भी दशा में कानून व्यवस्था बिगड़ने न पाए। कानून को हाथ में लेने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। महिला अपराध के मामले में तेजी से कार्रवाई करें। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनें और उसका निस्तारण करें। एसपी ने कुछ थानेदारों को उनके व्यवहार को लेकर फटकार भी लगाई और सही से काम करने का निर्देश दिया। इस दौरान कर्मियों की समस्याओं को भी सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर सुनील कुमार सिंह, सीओ दिलीप कुमार सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, सीओ महेंद्र सिंह देव, सीओ नईम खान मंसूरी, एसओ उसका रविंद्र कुमार सिंह, एसओ डीसी चौधरी, अंजनी कुमार राय, बृजेश यादव, रामदरस आर्य, रामेश्वर यादव, अवधेश राज सिंह, आरबी सिंह, अवराधनरायन यादव, केडी सिंह, दीपक कुमार दुबे, राजेश कुमार दुबे, विनोद कुमार राव, शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार दुबे और संजय कुमार दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed