{"_id":"5c30db24bdec2256f16c05f6","slug":"151546705700-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- स्ववित पोषित कॉलेजों ने परीक्षा से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- स्ववित पोषित कॉलेजों ने परीक्षा से किया इन्कार
Sat, 05 Jan 2019 09:58 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
कुलपति को ज्ञापन देते स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा ने विवि की ओर से प्रस्तावित परीक्षा को कराने से इन्कार कर दिया है। महासभा ने विवि पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसे लेकर शनिवार को सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में महासभा की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि विवि अपने ही कैंपस में सभी वित्तपोषित कॉलेजों की परीक्षा कराएं। बैठक के बाद महासभा के लोगों ने सिद्धार्थ विवि पहुंचकर कुलपति सुरेंद्र दुबे को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि स्ववित्तपोषित महाविद्यालय सीमित आर्थिक व्यवस्था में अपने महाविद्यालय का खर्च वहन करते है। लेकिन इसके बाद भी विवि की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि विवि की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारण, उड़ाका दल, व गोपनीय जांच आख्या के नाम पर, शिक्षक अनुमोदन संबद्धता के नाम पर धनादोहन किया जा रहा है। इतना ही नहीं सामूहिक नकल का भय दिखाकर धनउगाही भी विवि की ओर से की जाती है। जबकि अन्य जिलों में खुलेआम नकल की सुविधाएं प्रदान की जाती है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसका परिणाम यह है कि यहां से छात्र दूसरे जनपदों में पलायन कर रहे है। महामंत्री डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि स्ववित्तपोषित महाविद्यालय अपने मान सम्मान को बचाने के लिए यह फैसला लिया है कि विवि अपने कैंपस में कॉलजों की परीक्षा कराएं। जिससे की कॉलेजों की मर्यादा बची रहे।
इस दौरान गुफरान मलिक, प्रभात शुक्ला, सईद अहमद, संकटालाल श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रकाश चौधरी, डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुशीला सिंह, मंत्री डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, अंकित सिंह, कमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। बता दें कि जिले में 33 स्ववित्तपोषित कॉलेज है। सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में बैठक के बाद स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष मुमताज अहमद और महामंत्री डॉ एसपी श्रीवास्तव हाथी पर बैठकर सिद्धार्थ विवि पहुंचे, जो लोगों में काफी चर्चा का विषय रहा।