फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लखनऊ से आई टीम ने खंगाली महत्वपूर्ण फाइलें

लखनऊ से आई टीम ने खंगाली महत्वपूर्ण फाइलें

Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आई टीम ने खंगाली महत्वपूर्ण फाइलें
भ्रष्टाचार
सिद्धार्थनगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ हुई शिकायत पर जिले में लखनऊ से विशेष टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की। इस दौरान टीम के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण फाइलें खंगाली गईं। यह विशेष टीम मिठवल, नौगढ़ और विकास भवन स्थित कार्यालय से काफी महत्वपूर्ण फाइलों को लेकर लखनऊ लौट गई। माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई होने के आसार हैं। लिहाजा विभाग के कई अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के अपर निदेशक लखनऊ गोधन, बस्ती मंडल के अपर निदेशक यूपी सिंह की टीम मिठवल ब्लॉक में पहुंची। वहां महत्वपूर्ण फाइलों को खंगाला गया और टीम नौगढ़ ब्लॉक के प्रांगण में स्थित पशु अस्पताल गई। यहां पर टीम ने कर्मियों से पूछताछ के बाद कुछ फाइलें हासिल की। टीम द्वारा विकास भवन स्थित पशु विभाग के कार्यालय जाकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से घंटों पूछताछ करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण फाइलें ली गईं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो फाइलें गोधन योजना से संबंधित हैं। गोधन योजना के तहत जिले में बहुत खेल हुए हैं, ऐसी शिकायत है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर भी आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत पशु पालन विभाग के निदेशक से की गई थी। इस पर निदेशक द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। इसी जांच के क्रम में टीम जिले में आई थी। बस्ती मंडल के अपर निदेशक डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ लखनऊ में शिकायत की गई थी। लिहाजा टीम ने जांच की है। फिलहाल जांच रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। लेकिन कुछ खामियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद अवकाश पर चले गए सीवीओ
जांच के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तीन दिनों के अवकाश पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान काफी कमियां मिली हैं। इतना ही नहीं, विभागीय अधिकारियों की मानें तो सीवीओ शुरू से ही विवादों में रहेे हैं। जिले में हो रहे अधिकतर जांचों में भी वह शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed