फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाबा रविशंकर के मच्छी गोता दांव से ज्वाला चार मिनट में चित

बाबा रविशंकर के मच्छी गोता दांव से ज्वाला चार मिनट में चित

Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बाबा रविशंकर के मच्छी गोता  दांव से ज्वाला चार मिनट में चित
दंगल में दांव आजमाते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। धोबहा बाजार में आयोजित दो दिवसीय विराट दंगल के दूसरे दिन मंगलवार को हुए मुकाबलों में रोमांचक कुश्ती देखने को मिली। सबसे रोमांचक मुकाबला अयोध्या के पहलवान बाबा रविशंकर दास और राजस्थान के ज्वाला सिंह के बीच हुआ। दस मिनट की कुश्ती में बाबा ने सिर्फ चार मिनट में ही मच्छी गोता दांव लगा कर विपक्षी को चित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन के दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण यादव द्वारा फीता काटकर किया। पहला मुकाबला देवा थापा पहलवान काठमांडू व भूकंप पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। जिसने में थापा ने भूकंप को शिकस्त दी। इसके बाद गुड्डू पहलवान देवरिया व ठाकुर पहलवान हिमाचल के बीच हुआ। 10 मिनट की कुश्ती में गुड्डू पहलवान ने तीन मिनट में ठाकुर को ढ़ेकुली दांव से चित्त कर दिया। बाबा भूलनदास अयोध्या व विक्की पहलवान बरेली के बीच हुए मुकाबले में भुलनदास तीन मिनट में चित हो गए। मोनिस सहारनपुर व बजरंगी बरेली के बीच हुई कुश्ती में बजरंगी ने 4 मिनट में मोनिस को बहेली दांव लगा कर चित कर दिया। जगदीश पोला पहलवान पंजाब व देवा थापा पहलवान काठमांडू के बीच हुई कुश्ती में देवा थापा भालू कश दांव लगाकर विजेता बने। विजेताओं को पूर्व मंत्री मालिक कमाल युसूफ प्रतियोगिता के समापन पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन सराहनीय है। इससे मनोरंजन के साथ-साथ ही क्षेत्र के प्रतिभाओं में निखार आता है और उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन खेल है। इसे जीवित रखना आवश्यक है। इस अवसर पर हरिओम यादव, परमात्मा प्रसाद मिश्र, दौलत चौधरी, रमेश प्रधान, जीतेंद्र प्रधान, सुखराम यादव, कैलाश चंद्र सिंह,इमरान, बबलू मालिक, जिब्रील, मधुरश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed