{"_id":"5b575ab24f1c1bac7d8b4863","slug":"151532451506-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। एसएसबी जवानों ने मंगलवार की सुबह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 567 के पास से दो किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वह इटवा थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव का निवासी है।
सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया कि एसएसबी और बढ़नी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 567 के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया। नेपाल की ओर से आ रहे व्यक्ति को जब जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो वह वापस नेपाल की ओर भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा लिया। उसके पास से दो किलो चरस बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर की पहचान इटावा थानाक्षेत्र के भोलापुर निवासी राधेश्याम के रूप में हुई है। बरामद चरस की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। ढ़ेबरुआ थाना में पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में बढ़नी पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव, एसएसबी के निरीक्षक हराराम, हेमराज ठाकुर, शंभू कुमार गुप्ता, संजीव वर्मा, महेंद्र यादव, अमित कुमार शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव आदि शामिल रहे।