{"_id":"675b231671b46655c3055647","slug":"15-unemployed-people-selected-in-employment-fair-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-128864-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 15 बेरोजगारों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 15 बेरोजगारों का हुआ चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। बेलौहा क्षेत्र में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसी में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 15 प्रशिक्षार्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया।
रोजगार मेले में क्षेत्र के आईटीआई पास बेरोजगारों को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निजी कंपनियों के मौजूदगी में मेले का आयोजन किया गया। इसमें नौकरी पाने के इच्छुक सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंचे। कंपनियों के अधिकारियों ने वहां मौजूद प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार किया। साक्षात्कार में आईटीआई बांसी के 12 व अन्य संस्थानों के तीन प्रशिक्षणार्थियों को न्यू हाइलैंड एवं जेवीएम ग्रुप ने चयनित कर सेवायोजित किया।
कंपनी के प्रतिनिधि अंशुल त्यागी ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण से वह काफी प्रभावित हैं। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को एक साल अवधि के उपरांत कम्पनी द्वारा एनसीवीटी अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र के साथ मानदेय भी दिया जाएगा। संस्था के प्रधानाचार्य मंतराम वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जीवन यापन के लिए कंपनी के द्वारा चयनित लोगों को मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्लेसमेंट प्रभारी अहमद परवेज, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अमरेन्द्र कुमार, कुमारी सावित्री गुप्ता सहित संस्था के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। रोजगार मेले में चयनित चरथरी निवासी नीतीश त्रिपाठी ने बताया कि आईटीआई बांसी से वेल्डर ट्रेंड से हम उत्तीर्ण हुए थे । आज रोजगार मेले में जय भारत मारुति कम्पनी के द्वारा मुझे चयनित किया गया है। रोजगार मिलने से हम बहुत खुश है।
नेउसा निवासी नमिता मिश्रा ने बताया की आईटीआई के कोपा ट्रेंड से प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया है । बड़ी खुशी की बात है कि रोजगार मेले में न्यू हाईलैंड कंपनी ने मुझे रोजगार देने के लिए चयन किया।