फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 residential houses by the fire burns, the scorching

आग से 15 रिहायशी मकान जले, एक झुलसा

Wed, 27 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
15 residential houses by the fire burns, the scorching
खेसरहा के ग्राम कपियवा में आग से जला घर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के कपियवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 15 रिहायशी मकान जल गए। अगलगी में एक व्यक्ति भी झुलस गया है। उसे बस्ती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

कपियवा गांव के पश्चिम तरफ बांस की खूटी के पास दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में यह आग गांव तक पहुंच गई। इसकी चपेट में राधेश्याम, दयाराम, रामनारायण, मनोज, नेबूलाल, जोखू, रईस, रामवृक्ष, इस्लाम, शाहजहां, राममिलन गुप्ता, राम अवतार, सुखराम, सीताराम का पक्का मकान आ गया।
विज्ञापन

आग लगने से इन घरों में रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर, घरेलू सामान जल गया। आग बुझाते समय दयाराम गंभीर रुप से झुलस गया। राधेश्याम की भैंस भी जल गई। रामनारायण ने बताया कि उनके मामा के लड़की की गुरुवार को शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में भेंट देने के लिए उन्होंने बैंक से दस हजार रुपया निकाल कर घर पर रखा था, जो आग में जल गया। आग बुझाने में ग्रामीणों को पांच घंटे से अधिक समय लगा। वहीं, आग लगने की सूचना देने के चार घंटा बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना रहा।
सीओ बांसी देवी दयाल, एसओ सुरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी तरह गेहूं के डंठल में आग लगने से कोटिया पांडेय गांव निवासी बालकेश्वर चौधरी का दो बीघा गन्ना जल गया है। गांव वालों ने खेसरहा पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि महुलानी गांव के एक व्यक्ति ने डंठल फूंका था, जिस कारण यह आग लगी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस सम्बंध में एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। छानबीन के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed