Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 pumps remained dry, yet queues for oil reduced.

Siddharthnagar News: 15 पंप रहे ड्राई, फिर भी तेल के लिए कम हुई कतार

Tue, 02 Jun 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
15 pumps remained dry, yet queues for oil reduced.
शहर के पंपों पर सामान्य रही वाहन चालकों की भीड़
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के 15 पंप सोमवार को ड्राई रहे, फिर भी जहां पेट्रोल व डीजल का वितरण हो रहा था, वहां बीते दिनों की अपेक्षा भीड़ कम नजर आई। शहर के सभी छह पंपों पर तेल उपलब्ध होने के कारण सुबह से वाहन चालक आसानी पेट्रोल भरवाते दिखे। कुछ ऐसी ही हालत जिले के अन्य पंपों की रही। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र के कुछ पंपों पर डीजल के लिए कतार में डिब्बे लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद चल रहे तनाव के कारण पिछले दो माह से अधिक समय से पंपों पर पेट्रोल व डीजल के मारामारी रही। जिले में स्थित 55 से अधिक पंपों पर प्रतिदिन लगने वाली भीड़ के कारण कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा था। वर्तमान में खेत में धान की फसल का बेहन डालने के लिए खेत की सिंचाई की जरूरत है। इस कारण बीते 10 दिनों से किसान पंपों पर डिब्बे सहित कतार लगाए नजर आ रहे थे। अब बेहन डालने का समय समाप्त होने के साथ ही पंपों पर कतार कम होती जा रही है। सोमवार को शहर के पंपों पर बाइक सवार और अन्य वाहन चालकों की कतार नहीं दिखी जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कुछ पंपों पर डीजल के लिए कतार नजर आई। शहर के बाइक सवार राकेश, सचिन और नसीम का कहना है कि बहुत दिन बाद आज आसानी से पेट्रोल मिल गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, कहीं भी तेल कमी की समस्या होने पर तत्काल समाधान कराया जाता है। उन्होंने लोगों ने डीजल व पेट्रोल डंप नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि तेल की किल्लत नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed