फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जयकारे के बीच 1210 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

जयकारे के बीच 1210 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Sat, 20 Oct 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जयकारे के बीच 1210 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
रोवांपार गांव में मूर्ति विर्सजन के लिए ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। शहर में शारदीय नवरात्र पर पूरे जिले में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का शुक्रवार को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। भक्त डीजे के धुन पर थिरकते रहे। मुख्यालय समेत जगह-जगह विसर्जित होने वाले स्थलों पर जयकारे व श्रद्धा के साथ जनपद में 1210 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय लोक मंगल की कामना भी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न 3 बजे से ही दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी शुरू हो गई थी। सायं होते ही डीजे की धुन भी सुनाई देने लगी। ट्रॉलियों पर प्रतिमाओं को रखकर बेहतर प्रकाश के साथ रवानगी शुरू कर दी। जिला मुख्यालय पर स्थापित 42 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए रेलवे स्टेशन रोड होते हुए बेलहिया दुर्गा मंदिर पहुंचे। इस दौरान नपा अध्यक्ष व बेलहिया चौराहे पर जय सिंह, कन्हैया पासवान, अशोक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव आदि की उपस्थिति में दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। आदि वहां से पुन: शहर के उत्तरी छोर स्थित जमुआर घाट पर शनिवार भोर में मूर्तियों का भक्तिपूर्ण माहौल में जयकारेे के बीच विसर्जन किया। पदयात्रा के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, सीओ दिलीप सिंह, एएसडीएम उमेश चन्द्र निगम, तहसीलदार सदर संतोष कुमार ओझा, सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थे। नपा कार्यालय के समक्ष सदर विधायक श्याम धनी राही व चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने पूरी रात विसर्जन के समय भक्तों के बीच रहकर हौसला बढ़ाया। सांसद जगदंबिका पाल ने भी मुख्यालय समेत सभी प्रमुख कस्बों, चौराहों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच थिरकने से भी नहीं चूके। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी मुख्यालय के प्रतिमा विसर्जन में सक्रिय सहभागिता की। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन परासी नाले व अकरारी नाले पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। एसडीएम त्रिभुवन, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल व थानाध्यक्ष अखिलानन्द उपाध्याय पूरे समय तक जुलूस के साथ बने रहे। चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि आपसी कटुता से दूर रहकर आपस में भाई चारा बनाये रखने की शपथ लेकर समाज व देश के विकास मे लगाना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अहंकार व बुराइयों से दूर रहना चाहिए। जय माता दी समिति के अध्यक्ष अनिल जायसवाल की भूमिका अहम रही। समाजसेवी फजलू खान के ग्राम मंगुआ में लगाया गया प्रसाद वितरण का स्टॉल चर्चा मे रहा। सोहांस प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली लोटन के हल्का नंबर 3 में कुल 13 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़नी उपनगर में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। उपनगर में चरगहवां नाले में लगभग तीस मूर्तियों को विसर्जित किया गया। क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह, एसडीएम अनिल कुमार, ढेबरुआ थाना प्रभारी राजेन्द्र बहादुर सिंह, एसएसबी के सहायक सेनानायक गौरव सिंह, आरपीएफ के जसबीर सिंह, चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव, भानुप्रताप सिंह, सुनील अग्रहरि,मनोज पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे। एक अन्य समाचार के मुताबिक ढेबरुआ थानाक्षेत्र के पिकौरा-मदरहिया के मध्य घोरही नदी में एनएच-730 के किनारे औदही कलां, अहिरौला, मनिकौरा, चरिहवां, रेड़वरिया, जलापुरवा, सधुवानगर, भुतहिया, मानपुर, रौनिहवा, औरहवा, पिकौरा, मदरहिया, ढे़बरुआ, तुलसियापुर समेत दो दर्जन गांवों की लगभग तीन दर्जन मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना प्रभारी राजेन्द्र बहादुर सिंह, शोहरतगढ़ थाना प्रभारी रणबीर मिश्र, हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह, मयंक शुक्ल, अनिल अग्रहरि, सगीर चौधरी, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक रानी मोहभक्त राजलक्ष्मी बांसी घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सीओ नईम खान मंसूरी, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, नपा अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी मुस्तैदी के साथ जमे रहे। कोतवाल रवीन्द्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार कोरी, एसआई रविकांत मणि, अजय सिंह, विश्वजीत राय, कैलाशनाथ, ओम प्रकाश यादव आदि की भूमिका अहम रही।

जागरण में झूमे श्रद्धालु
चिल्हिया। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के देवकालीगंज में सुप्रसिद्ध भजन गायक रूपेश मिश्रा की टीम ने भगवती जागरण में प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। आचार्य संतोष शुक्ला, नंद शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, गुड्डु शुक्ला, संतोष उपाध्याय, मनु शुक्ला, विवेक उपाध्याय, अश्वनी शुक्ला, विट्टू शुक्ला और राम सेवक आदि की उपस्थिति रही।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक के सिसवा बुजुर्ग में दुर्गा देवी मंदिर में आयोजित भंडारे में नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी, सोमनाथ, गुड्डू तिवारी, आशीष, घोलू आदि की उपस्थिति रही। करौंदा मसिना में शिवपूजन लोधी की अगुवाई में संपन्न भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बांसी तहसील क्षेत्र के जमोहना गांव स्थित शिव मंदिर व सावित्री देवी धर्मशाला पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक राघव दुबे के मनोहारी भक्ति संगीत पर श्रद्धालु थिरकते रहे। पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रशेखर त्रिपाठी, भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी समेत भजपा जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी, कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह, परमात्मा प्रसाद पांडेय, कवि डॉ. ज्ञानेन्द्र दिवेदी दीपक, राजेंद्र त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, अम्बिकेश श्रीवास्तव, रतन शंकर चौधरी, ओपी राय, जयंती प्रसाद मिश्रा, विजय वर्मा, विकल शुक्ला, नन्हें शुक्ला, सीताराम मिश्र, हुसेन अहमद, प्रकश चन्द्र वर्मा, वीएन अग्रहरि, वंशनाथ धर दिवेदी, मनोज बाबा, राधेश्याम श्रीवास्तव, निरुपम दिवेदी, भूपेश दुबे की सहभागिता रही।

राजमहल में दर्शन को लगी भीड़
बांसी। राजघराने की प्राचीन परम्परा के अनुसार राजा-रानी का दर्शन करना शुभ माना जाता हैं। इस परंपरा का निर्वहन बांसी राजघराने के राजा जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को किया। महल में जय प्रताप सिंह, पत्नी रानी वसुंधरा सिंह, पुत्र कुंवर अभय प्रताप सिंह तथा पुत्रवधू एक निर्धारित स्थान पर बैठे। जहां गांव व शहर से पहुंचे भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गंगाराम याुव, विश्वनाथ उपाध्याय, रामगति प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद मिश्र, शीतला देवी, दुर्गावती, सोनमती, राधिका, ज्ञानमती, शकुंतला, प्रभाष्कर राय, आनंद मणि त्रिपाठी, अच्युदानंद त्रिपाठी और भूपेश चन्द्र दूबे आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्सन- 20एसडीएन80पी, 81पी व 82पी - डुमरियागंज में दषहरा के दिन विर्सजन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु, विसर्जन के पूर्व राप्ती तट पर पूजा करते और मंदिर चैराहे श्रीलक्ष्मी नरायण मंदिर के सामने भव्य आरती करते पंचायती माता मंदिर के सदस्य
20एसडीएन83पी - दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए राप्ती नदी में ले जाते श्रद्धालु


जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने मां अंबे को दी विदाई
मां दुर्गा की प्रतिमाएं पारंपरिक रीति रिवाज के साथ राप्ती नदी में विसर्जित
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। नगर भ्रमण के बाद तहसील क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पारंपरिक रीति रिवाज के साथ राप्ती नदी में विसर्जित किया गया। सांसद जगदंबिका पाल भी राप्ती के तट पर देर रात पहुंचकर मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए।
दोपहर करीब 2 बजे के बाद मां दुर्गा की आरती के बाद जयघोष करते हुए विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं द्वारा मूर्तियों को वाहनों के जरिए डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर लाया गया। सभी मूर्तियां नगर के तेलियाना मोहल्ले व रोडवेज होकर मंदिर चौराहे पर पहुंचीं। रात करीब 8 बजे मंदिर चौराहे पर स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने श्रद्धालुओं ने पंचायमती माता मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की भव्य आरती की गई। यहां से मूर्तियों का काफिला डुमरियागंज-इटवा मार्ग पर स्थित राप्ती नदी के तट की ओर रवाना हो गया। भक्ति धुनों पर युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी जमकर डांस किया।
रात करीब 10 बजे डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के बेटे अभिषेक पाल और पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी भी राप्ती तट पर पहुंचकर वहां श्रद्धालुओं के साथ भव्य आरती में शामिल हुए। विर्सजन में नगर स्थित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मूर्तियों के साथ ही क्षेत्र की बहेरिया, कादिराबाद, माली मैंनहा, हजिरवां, परसपुर, चैरा बनगवां, मिश्रौलिया, अगया, सेमरी, धनोहरी, मन्नीजोत, शाहपुर, सेमरा बनकसिया, चौखड़ा आदि गांव की दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, राजू श्रीवास्तव, लवकुश ओझा, रामप्रकाश गौतम, राजेश द्विवेदी, अजय पांडेय, सच्चिदानन्द पांडेय, श्यामसुंदर अग्रहरि, सैय्यदा खातून, रामकुमार चिनकू यादव, पं. राकेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।


जनप्रतिनिधियों ने लगाया लंगर
राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की ओर से प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद उर्फ बब्बू, पूर्व नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि, मित्रसंघ के राजू श्रीवास्तव, कांग्रेस पार्टी के सच्चिदानन्द पांडेय, सपा नेता रामकुमार चिनकू यादव के अलावा नगर के व्यापारी अशोक अग्रहरि, बब्लू अग्रहरि, संतोष उर्फ जज्जू, शशिप्रकाश अग्रहरि, अशोक गुप्ता, राजू अग्रहरि सहित आधा दर्जन व्यापारियों ने लंगर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed