{"_id":"59bab9ba4f1c1b36688b4a97","slug":"141505409466-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डीआरडीए कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। मानदेय भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रखा। धरना देकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए। शासन-प्रशासन के रवैए पर आक्रोश जताया।
डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि पांच माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, दवा सहित अन्य जरूरी खर्चों का भुगतान बाधित है। जरूरतों को पूरी करने के लिए दूसरों से उधार लेने पड़ रहे हैं। लगातार काम के बावजूद वेतन न मिलने से उन्हें मानसिक तनाव से भी जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों की बार-बार शिकायत के बाद भी वेतन भुगतान पर कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही। कर्मचारियों को विवश होकर यह कदम उठाना पड़ा है। जब तक वेतन नहीं मिलता तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में ओमप्रकाश यादव, रवींद्र कुमार, आलोक चंद पांडेय, बरखू प्रसाद, मो. इमरान, शफीक अहमद, राधाकृष्ण प्रसाद, विजय कुमार, परमात्मा प्रसाद, प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, शिवपूजन, शफीक अहमद, शिवकुमार, गोपाल चंद, शंभू शरण आदि शामिल रहे।