फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   after complain from nodal officer no investigation

फर्जी भुगतान की शिकायत बेअसर, नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
after complain from nodal officer no investigation
investigation
इटवा। खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग में लाखों रुपये के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान करने के मामले में 16 नवंबर को ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी समीर वर्मा से की थी। इस पर उन्होंने सीडीओ को जांच के लिए निर्देशित किया था। लेकिन अब तक जांच नहीं हो सकी। गांव के राजबहादुर पाठक, पियारे, सालिक राम यादव, विकास मिश्रा, संजूर, संतोष कुमार जल्द से जल्द जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग में चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर हुए दस लाख साठ हजार रुपये के फर्जी भुगतान का मामला सुर्खियों में है। राजबहादुर पाठक ने बताया कि ग्राम पंचायत का खाता सेंट्रल बैंक की शाखा खुनियांव में है। मगर वहां फर्जी चेक का भुगतान लेते पकड़े जाने पर एक सत्ता पक्ष के नेता के कहने पर शाखा प्रबंधक प्रकाश कुमार ने उसे चेक सहित चेतावनी देकर छोड़ दिया। शाखा प्रबंधक के छोड़ने के बाद तो फर्जी भुगतान लेने वाले इन युवकों के हौसले बढ़ गए। उन्होंने इसी बैंक की अन्य शाखा बेलवा में दस लाख साठ हजार रुपये का भुगतान करा लिया। ग्रामीणों ने 16 नवंबर को विकास खंड इटवा के ग्राम हीरखास में आए नोडल अफसर समीर वर्मा से मामले की शिकायत की। उन्होंने सीडीओ हर्षिता माथुर से जांच करने को कहा। इसके बाद ग्रामीणों ने 19 नवंबर को सीडीओ को शपथ पत्र देकर फर्जी भुगतान की जांच की मांग की थी। सीडीओ हर्षिता माथुर ने बताया कि डीपीआरओ को जांच के लिए निर्देशित किया गया था। परंतु अभी तक जांच क्यों नहीं हुई इसका पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed