फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इलाज के दौरान बच्ची की मौत, लापरवाही काआरोप

इलाज के दौरान बच्ची की मौत, लापरवाही काआरोप

Fri, 07 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान बच्ची की मौत, लापरवाही काआरोप
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से पीड़ित नाजुक स्थिति में सीएचसी इटवा से रेफर हुई थी बच्ची
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप
कहा, इस मामले में डीएम से भी करेंगे शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित धोबहा पठानडीह गांव निवासी शिवपूजन की बच्ची मंजू (7) कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद शुक्रवार की सुबह उसे इलाज के लिए सीएचसी इटवा ले गए।

शिवपूजन ने बताया कि वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद वह बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आए। बच्ची को ड्रिप लगाकर डॉक्टर ने पर्ची लिखकर दवा लाने को कहा। आसपास दवा नहीं मिली तो वह मार्केट में दवा लेने चला गया। इस दौरान काफी देर हो गई और जब वह अस्पताल पहुंचा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। आरोप लगाया कि अगर अस्पताल में दवा उपलब्ध होती तो बच्ची की जान बच सकती थी। इसे लेकर परिजनों ने डीएम से शिकायत करने की बात भी कही है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने कहा कि अभी वह बाहर हैं। घटना की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरती गई है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed