फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शोहरतगढ़ से अटल जी को था गहरा लगाव

शोहरतगढ़ से अटल जी को था गहरा लगाव

Fri, 17 Aug 2018 11:46 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 17 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ से अटल जी को था गहरा लगाव
Atal Bihari Vajpayee
शोहरतगढ़। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को शोहरतगढ़ से गहरा लगाव था। 1955-56 में वह कई बार यहां आए और जनसंघ कार्यकर्ता स्व. रघुनाथ जायसवाल के आवास पर सभा की। 1956 में उन्होंने दो बार जनसंघ कार्यकर्ता शिवशंकर उमर के आवास पर रात्रि विश्राम किया था।
विज्ञापन


बलरामपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने शोहरतगढ़ के पड़ाव बाजार में सभा को संबोधित किया था।अटल जी के साथ बलरामपुर में चुनाव प्रचार करने वाले वार्ड नंबर तीन निवासी राधेश्याम ज्ञानी (85) ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में ही वाजपेयी राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उनकी सोच औरों से अलग थी। उन्होंने अपनी बेजोड़ लेखनी से देशवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर सात शास्त्रीनगर निवासी शिवशंकर उमर ने बताया कि 1956 में शोहरतगढ़ बस्ती जिले में था। इस दौरान अटल जी ने रघुनाथ जायसवाल के आवास पर कई बार सभा की थी। दो बार उनके आवास पर भी रात्रि विश्राम किया था। 1992 में शोहरतगढ़ के छतहरी स्टेडियम में भी वाजपेयी जी ने जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि अटल जी के निधन से देश को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed