{"_id":"5b58b68d4f1c1bc6508b6dfa","slug":"131532540557-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने सिर मुड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने सिर मुड़वाए
siddharthnagar
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने सिर मुड़वाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिला इकाई ने काला दिवस मनाया। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से आहत होकर मौत के आगोश में जा चुके 750 शिक्षा मित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, कई शिक्षामित्रों ने अपने सिर भी मुड़वाए।
मुख्यालय स्थित बुद्ध वन विहार पार्क में आयोजित बैठक में शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि एक वर्ष पूर्व 25 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले से प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षा मित्रों के घरों में अंधेरा छा गया। इस निर्णय को भारत के इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। यही कारण रहा कि लगभग 750 साथियों की आत्म हत्या व अवसाद से उनकी मौत हो गई थी। जिला महामंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि न्यायालय का निर्णय सर्वमान्य है, पर शिक्षा मित्रों की क्या गलती है। एक वर्ष बाद भी सरकार उदासीन है।
मृतक शिक्षा मित्रों के परिजनों को मुआवजा, आश्रितों को नौकरी देने की सरकार से मांग की गई। रोशन लाल, मनोज कुमार, पवन उपाध्याय, सूर्य कुमार, यूूनुस, जावेद, नंदलाल, गोरख प्रसाद, अमृत लाल, राधेश्याम, घनश्याम, कौशल किशोर, राकेश गुप्ता, मुकुल वाजपेयी, बागेश्वरी मिश्रा, नागेंद्र, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।