फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   थैला बांटकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने की नसीहत

थैला बांटकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने की नसीहत

Wed, 18 Jul 2018 11:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 18 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
थैला बांटकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने की नसीहत
हाइडिल तिराहे पर कपड़े के थैले बांटते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलिथीन पर रोक के बाद बुधवार को सुबह करीब नौ बजे डीएम कुणाल सिल्कू और पुलिस अधीक्षक डॉ .धर्मवीर सिंह ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने की नसीहत देते हुए लोगों को कपड़े के बैग बांटे।
विज्ञापन


दोनों अफसर पहले जिला मुख्यालय के हाईडिल तिराहे पर पहुंचे यहां दोनों अफसरों को देखकर पुलिस कर्मियों का जमावड़ा लग गया। पहले तो आसपास के लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में जब अफसरों ने लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की नसीहत दी ओर कपड़े के थैले का प्रयोग करने का आह्वान किया तो लोगों को मामला समझ में आया। इस दौरान अफसरों ने लोगों को थैले भी बांटे। यहां एक रोडवेज बस को रोककर भी सवार यात्रियों के बीच जाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन के बारे में कई अहम जानकारियां दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल, उपजिलाधिकारी सदर राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार, रिंकू तिवारी, चंदन कुुमार, चौकी इंचार्ज नौगढ़ हरीन्द्र पाठक भी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed